फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग से शिखा और जूनियर वर्ग से अमृता रहीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीनियर वर्ग में शिखा, जूनियर वर्ग में अमृता बनीं विजेता

लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने जल, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंध समिति के प्रबंधक राधारमण पांडेय ने मां सरस्वती का पूजन किया। छात्राओं ने बाढ़ नियंत्रण सहित जल, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण एवं पवन चक्की, सोलर कुकर, रोबोट तकनीकि पर मॉडल प्रदर्शित किए। प्रबंध समिति के लोगों ने मॉडलों का निरीक्षण कर छात्राओं की हौसला आफजाई की। निर्णायक मंडल के डॉ. अजय आगा, डॉ. जेएन सेठ, डॉ. वीपी सिंह, अभय अग्निहोत्री एवं मंजू त्रिवेदी ने जूनियर वर्ग से अमृता सिंह को प्रथम, खुशी सिंह को द्वितीय, स्वाती गुप्ता को तृतीय और आंचल रस्तोगी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया। वहीं सीनियर वर्ग से शिखा बरनवाल को प्रथम, शिवानी चौरसिया को द्वितीय, अंजली कुमारी, अंजली विश्वकर्मा एवं तनवीर को तृतीय और संगीता सिंह, शब्बो निशा, नैंसी वर्मा, मुनीशा बानो को सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रबंधक सहित मेजर यज्ञदत्त मिश्रा, ओपी मिश्रा, आर्येंद्र पाल सिंह, प्रज्ञांशु आर्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक राधारमण पांडे ने जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की प्रथम विजेता को लैपटॉप देने की घोषणा की। इस दौरान क्षमा टंडन, स्वाती मिश्रा, दीपाली, रागिनी एवं अंजू मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें