फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की उल्टी बोली से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन-हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
17एलकेएच10
विज्ञापन

धान की उल्टी बोली से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन
क्रासर........
राजापुर मंडी में चार घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
किसान और आढ़तियों के साथ बैठक कर एसडीएम ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में धान की आढ़तियों द्वारा उल्टी बोली लगाए जाने से बुधवार को गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में किसानों के एकत्र होने से मंडी में अफरा-तफरी मची, तो आढ़तियों के फड़ों पर बोली लगाकर धान की नीलामी बंद हो गई। किसानों का उग्र प्रदर्शन देख मंडी सचिव संतोष यादव ने कोतवाली से पुलिस फोर्स को बुला लिया। मामले की सूचना पाकर एसडीएम/ सभापति पूजा यादव मंडी पहुंची और किसानों से बातचीत कर समस्या के समाधान की बात कही।
किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह बर्क के नेतृत्व में किसानों ने मंडी में आढ़तियों द्वारा लगाई जा रही उल्टी बोली का विरोध किया। किसानों का आरोप है कि शासनादेश के मुताबिक उपज की बिक्री के लिए सीधी बोली लगाई जानी चाहिए, लेकिन लखीमपुर मंडी में उल्टी बोली लगाई जाती है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि अन्य मंडियों में सीधी बोली लगाई जाती है। इन्हीं मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन उग्र होने लगा, तो मंडी सचिव ने एहतियातन कोतवाली से पुलिस फोर्स बुला ली। इसके बाद एसडीएम / सभापति पूजा यादव मंडी पहुंची और किसान नेताओं से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद मंडी के आढ़तियों, किसान नेताओं के साथ अधिकारियों ने सभागार में बैठक की जिसमें किसानों ने सीधी बोली लगाए जाने की मांग रखी। इस पर सर्वसम्मति से अधिकारियों ने सीधी बोली लगाए जाने पर मुहर लगा दी। बैठक में आढ़ती पवन गुप्ता, श्रवण गुप्ता, संजय मित्तल, अमरीश गुप्ता, आरिफ पहलवान, महेंद्र सिंह अजमानी शामिल हुए।
विज्ञापन

बाक्स=
ऐसे लगाई जाती उल्टी बोली
मंडी में किसानों के उपज की नीलामी बोली लगाकर की जाती है, जिसमें आढ़ती उल्टी बोली जैसे 1400 रुपये से शुरू करके इसे घटाते जाते हैं। लिहाजा 1400 की बोली से शुरू हुई नीलामी आखिर में 1300 से 1200 रुपये तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि किसानों को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी पड़ी जबकि सीधी बोली में जैसे 1400 से शुरू होकर इससे बढ़ती जाती है, जो बोली लगाने के अनुसार 1500 या 1600 तक पहुंच सकती है। शासनादेश में सीधी बोली का ही आदेश है, जिसे ताक पर रखकर उल्टी बोली लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन........
किसानों ने उल्टी बोली लगाए जाने का विरोध किया है, जिसको लेकर किसान और आढ़तियों के साथ बैठक करके निर्णय लिया गया है। अब सीधी बोली से उपज की नीलामी कराई जाएगी।
संतोष यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें