फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और विद्यार्थियों में जोश जगा रहा यतीश का लांगेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड

Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे देर तक पढ़ने का विश्व रिकार्ड बना रहे यतीश चंद शुक्ला ने 33 घंटे पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर छोटी काशी में इस इवेंट के चलते उत्सव का माहौल है। मंगलवार सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर यतीश चंद शुक्ल ने लांगेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड कार्यक्रम के तहत 130 घंटे लगातार पढ़ाई करने का लक्ष्य लेकर श्रीमद् भागवत गीता पढ़ना शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने महज 57 मिनट का विश्राम लिया। यह इवेंट विद्यार्थियों और युवाओं में जोश जगा रहा है। साथ ही यह कार्यक्रम लोगों के लिए कौतूहल भी है। नगरवासी चाहे वह राजनीतिक हो या समाजसेवी यतीश को प्रोत्साहन देने पहुंच रहे हैं। प्रत्येक घंटे के पड़ाव पर तालियों की गड़गड़ाहट यतीश को साहस और उम्मीद से लबरेज कर रही है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, पूर्व विधायक विनय तिवारी, प्राचार्य अंजू भोगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



यतीश की सफलता के लिए विद्यार्थियों ने की प्रार्थना

गुप्ता कालोनी स्थित मां शारदे विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की उपस्थिति में विद्यार्थी और शिक्षकों ने यतीश की सफलता के लिए मां सरस्वती का पूजन कर प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में प्रबंधक माधुरी अवस्थी, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।


विद्यार्थी में जोश जगा रहा इवेंट
नगर में पढ़ाई का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए यतीश का इवेंट विद्यार्थियों, युवाओं में जोश जगा रहा है। विद्यार्थी यतीश के नाम की तख्ती हाथों में लिए जोश के साथ उन्हें सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पढ़ाई का रुझान पैदा कर रहा है।
विज्ञापन



युवाओं ने ही संभाल ली रसोई

इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, युवाओं में दीवानगी इस कदर है कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को जलपान कराने के लिए कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने स्वयं रसोई संभाल ली है, इन युवाओं ने छह दिन के लिए अपनी अलग अलग टोलियां निर्धारित कर ली हैं, जो रात दिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर रहे हैं। कृषक समाज की रसोई में राखी भारद्वाज, रिशू वर्मा, साक्षी जायसवाल, गोल्डी वर्मा, मोनिका राजपूत, मुस्कान सक्सेना, प्रीती, सौम्या श्रीवास्तव आदि जोश के साथ जुटे दिखे।


यतीश से प्रेरित होकर उन्हीं के रिकार्ड को तोड़ना चाहते हैं अलाउद्दीन
पूर्व में यतीशचंद शुक्ल 148 घंटे पढ़ाई का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं, उनसे प्रेरित होकर जौनपुर के शिक्षक अलाउद्दीन अब यतीश का ही रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं। इस इवेंट को देखने के लिए अलाउद्दीन गोला आए हैं, जो 30 सितंबर तक यतीश के नए कीर्तिमान भेदने तक यहां रहेंगे। उनके साथ में गोरखपुर के अर्पित त्रिपाठी भी आए जिन्होंने गोरखपुर में यतीशचंद शुक्ल को अपनी आंखों के सामने विश्व रिकार्ड बनाते देखा है। अर्पित भी चाहते हैं कि वह किसी तरह भारत का नाम रोशन करें।


पिता यतीश के जन्मदिन पर बेटे ने काटा केक

यतीश चंद शुक्ल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए अपने इवेंट की शुरुआत अपने जन्मदिन 25 सितंबर से की है। 25 सितंबर की शाम को जहां एक ओर यतीश माइक्रोफोन पर गीता पढ़कर अपने इवेंट में जुटे थे वहीं दूसरी ओर शाम को उनके 12 वर्षीय पुत्र आदित्य शुक्ला अपने पिता के जन्मदिन पर केक काटा, यह दृश्य देख पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राज्य सभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर यतीश के भाई अंकित शुक्ल, गौरव शुक्ल, अभय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें