फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जगन्नाथ टांडा की तरफ नदी ने तेज किया कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
11एलकेएच407, 408
विज्ञापन

अब जगन्नाथ टांडा की तरफ नदी ने तेज किया कटान
क्रासर.....
चमरौधा के पुराने भवन को भी नदी ने काटा
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। भीरा इलाके के जंगल नंबर सात में चमरौधा प्राइमरी स्कूल काटने के बाद अब शारदा के निशाने पर पुराना प्राथमिक स्कूल आ गया है। यह भी अब कटने की कगार पर है। स्कूल की आधी बिल्डिंग शारदा नदी काटकर निगल चुकी है। नदी के कटान का दायरा इतना फैला हुआ है कि नदी अब तेजी से ग्रामीणों के घर की तरफ बढ़ रही है। जगन्नाथ टांडा की तरफ भी नदी का कटान तेज हो गया है जिससे ग्रामीणों की बेचैनी और बढ़ गई है।
शारदा नदी बीते कई दिनों से भीरा इलाके के जंगल नंबर सात के मजरों में कटान कर रही है और धीरे-धीरे गांवों का नामोनिशान भी नदी खत्म करने लगी। सबसे पहले छंगाटांडा गांव को नदी ने अपने आगोश में लिया उसके बाद देशराज टांडा और चमरौंधा को भी नदी ने काट दिया। सोमवार को नदी ने चमरौंधा स्कूल के नए भवन को काट दिया था अब मंगलवार को नदी ने स्कूल के पुराने भवन को भी लगभग काट दिया है। इसकी बिल्डिंग नदी में समा चुकी है और नदी का कटान अब जगन्नाथ टांडा गांव की तरफ तेजी से बढ़ने लगा है। नदी का कटान जगन्नाथ टांडा की तरफ बढ़ने से ग्रामीणों की बैचेनी बढ़ गई है तथा वह पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयापुरवा में घरों को लील रही शारदा नदी
मझगईं। शारदा का जलस्तर कम होते ही नदी ने कटान तेज कर दिया है। नया पुरवा का वजूद खत्म होता नजर आ रहा है। शारदा का पानी घटते ही ग्रामीणों के कई घर नदी के निशाने पर आ गए हैं। दर्जनों एकड़ खेतिहर जमीन भी शारदा नदी लील चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लोग जमीन और घर कटने के साथ बेघर होते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें