निरीक्षण होने के बाद ही रूट पर रवाना होंगी बसें
एआरएम ने निर्धारित किए दिन, मातहतों को दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो पर रूट पर भेजी जाने वाली बसों का पहले निरीक्षण होगा, जिसमें पास होने पर ही उन्हें रूट पर भेजा जाएगा। एआरएम ने केंद्र प्रभारी से लेकर बुकिंग लिपिक तक हो निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। अलग-अलग दिन निर्धारित किए हैं। उनका कहना है कि रूट पर चेकिंग के समय बस में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसके जिम्मेदार संबंधित दिन के प्रभारी होंगे।
रूट पर दौड़ रहीं बसों में से अधिकतर बसें गंदी एवं उनके उनके सीट कवर भी गंदे और फटे होते हैं। स्टेपनी भी रास्ते में रखी होने के साथ न ही मेडिकल किट होती है और न ही दोनों साइड में शीशा होता है। ऐसी मिल रही खामियों को लेकर एआरएम ने बसों का निरीक्षण कर ही रूट पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
-------
बसें गंदी एवं उनके सीट कवर फटे और गंदे होने की आए दिन मिल रही शिकायतों को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी दिनवार निर्धारित की है। जिनकी जिम्मेदारी होगी कि बसों का निरीक्षण करके उनके फिट होने की स्थित में रूट पर भेजेंगे।
-एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
...........
दिनवार लगाई गई ड्यूटी
1. राधा प्रधान केंद्र प्रभारी बृहस्पतिवार
2. केके वर्मा वरिष्ठ लिपिक रविवार
3. अशोक कुमार सहायक निरीक्षक मंगलवार एवं शनिवार
4. दिनेश कुमार सहायक निरीक्षक सोमवार एवं शुक्रवार
5. अमरजीत बुकिंग लिपिक बुधवार