फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोलाइन 16एलकेएच 304
विज्ञापन



बकरी चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत


अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। बकरी चराने गए कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेली निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मण उर्फ कुंदन की शनिवार को गांव के किनारे स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव भंगेली निवासी महदेई ने बताया कि उसके पति लक्ष्मण उर्फ कुंदन शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बकरी चराने गए थे। इस दौरान वह सरकारी नलकूप के पास स्थित तालाब के किनारे किसी काम से चले गए। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। वह तालाब में गिर गए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तालाब के पास से गुजर रहे गांव के लोगों की नजर उनपर पड़ी तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से उनका शव बाहर निकाला। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें