डिपो तक बस न लाने पर परिचालकों से होगी कटौती
एआरएम ने जारी की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। डिपो तक बसें न ले जाने की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एआरएम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि डिपो तक बस न ले जाने की शिकायत मिलने पर परिचालकों के देयकों से कटौती की जाएगी।
रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक परिचालक मनमानी करते हुए बसों को रूट पर पड़ने वाले डिपो तक बसों को नहीं ले जाते हैं, जिससे यात्रियों को डिपो तक जाने के लिए असुविधा उठाने के साथ साथ अधिक रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत गोला से लखीमपुर डिपो तक और लखीमपुर से सीतापुर डिपो तक आने वाले यात्रियों को होती है। डिपो तक बसों के न आने की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एआरएम ने परिचालकों के देयकों से कटौती करने के निर्देश दिए हैं।
.......
वर्जन
यात्री अपने अधिकारों के साथ गंतव्य तक यात्रा करें। यदि परिचालक मनमानी करते हुए रूट पर पड़ने वाले डिपो तक बसें नहीं ले जाते हैं तो यात्रियों को इसकी शिकायत करनी चाहिए। शिकायत आने पर उनके देयकों से कटौती की जाएगी।
एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो