फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा गाड़ी की मांग पूरी न हुई तो शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनोवा गाड़ी की मांग पूरी न हुई तो शादी से किया इंकार
विज्ञापन

लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। दहेज में इनोवा गाड़ी की मांग पूरी न होने पर होने वाले दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे कन्या पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सुनील कुमार के साथ तय की थी। 10 जून 2017 को गोद भराई की रस्म हुई। दो अप्रैल 2017 को तिलक समारोह हुआ। इसी बीच लखनऊ में लड़के सुनील की मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद सुनील ने शादी में इनोवा कार की मांग रख दी, जिसे कन्या पक्ष ने देने में असमर्थता जताई, जिससे विवाह बाधित हो गया। कन्या पक्ष का कहना है कि तिलक की रस्म में लगभग पांच लाख रुपये व्यय किए हैं। अब उसने शादी से इंकार कर दिया। जब उसने तिलक में खर्च किए गए धन की मांग की तो वर पक्ष उसे धमकियां दे रहा है। कन्या के पिता का कहना है कि लड़की ने खाना पीना छोड़ दिया है। शादी टूट जाने से वह परेशान है। मंगलवार को कन्या पक्ष के लोग मोहम्मदी कोतवाली आए और उन्होंने इंस्पेक्टर डीके सिंह को अपनी व्यथा कथा बताई। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि कन्या पक्ष की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर पक्ष को 48 घंटे की मोहलत दी गई है। अगर इस बीच निपटारा नहीं होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें