फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व पंचायत में मददगार बनी टीम, पेंशन पात्र तलाशे और निपटाए विवाद

विज्ञापन
चेक बांटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजुआ। रामनगर कलां में रविवार को गोला तहसीलदार आशुतोष गुप्ता की अगुवाई में राजस्व पंचायत लगी। गांव के प्राथमिक स्कूल में आयोजित इस पंचायत में क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानून गो एवं बीएलओ शामिल हुए। रामनगर कलां समेत पास के ग्राम पंचायतों के पेंशन के पात्र विधवा, दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों की सूची बनाई गई, साथ ही इन लोगों के जरूरी कागजात भी जमा हुए। इस दौरान पंचायत में भूमि संबंधी विवाद के अलावा राशन कार्ड न मिलने के मामले भी उठे।
विज्ञापन

रामनगर कलां के लिए ये पंचायत एक अच्छी पहल साबित हुई। यहां के बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग अपनी पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों एवं अफसरों तक ठोकरें न खाएं, इसके लिए तहसीलदार गोला ने गांव के स्कूल में अपने कर्मचारियों के साथ पंचायत लगाई। पंचायत में रामनगर कलां के अलावा पकरिया सल्लिहा, रमेश्वरापुर ग्राम सभाओं के पात्र लोगों की सूची बनवाई गई, जिसमें लेखपालों ने अलग-अलग काउंटर पर सूची बनाकर उनके कागजात चेक किए। पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में तहसीलदार आशुतोष कुमार गुप्ता ने विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जिनको अपने पुत्र या पुत्री की शादी इस योजना में कराना है वह खंड विकास कार्यालय पर नोट कराकर कागजात जमा करा दें। पंचायत में बीएलओ की मौजूदगी में ग्रामसभा के वोटर नामों के सही कराने एवं बढ़ाने की प्रक्रिया भी संपन्न हुई।

20 साल से दौड़ रही विधवा को जमीन दिलाने के निर्देश
पंचायत में पहुंची कुसुमा देवी ने बताया कि उसके पति काशीराम की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। जमीन का हिस्सा उनके देवर नहीं दे रहे हैं, वह अपने इकलौते बेटे इंद्रपाल को लेकर काफी दौड़ लगा चुकी हैं। तहसीलदार ने उसी समय लेखपाल शैलेष सिंह को बुलाकर उनके देवर से कहा कि इनकी जमीन में इस महिला के हिस्से की जमीन नापकर दो और उसकी वरासत को चढ़ाओ।
विज्ञापन


कटान प्रभावित को चेक दिया, जमीन का कब्जा हटवाया
बिजुआ निवासी सर्वेश कुमार की जमीन का एक हिस्सा कट गया था, जिसमें फसल मुआवजे के रूप में करीब 6700 रुपये के चेक तहसीलदार आशुतोष गुप्ता एवं प्रधान प्रेम सिंह ने दिए। वहीं रामेश्वरापुर गांव में पंचायत की हड़ावर सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 955 रकबा 231 और गाटा संख्या 884 रकबा 0.105 पर गांव के लोगों ने कई सालों से कब्जा कर रखा था, जिसे मौके पर तहसीलदार ने ट्रैक्टर से जुतवाकर खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें