फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

किड्स एन टींस स्कूल में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने और उनकी उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय परिसर में फूल आदि के पौधे लगाए।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ज्योति त्रिवेदी ने छात्रों को पौधों की उपयोगिता और उनके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नीम, एलोवेरा, अशोक, जामुन आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी में कई औषधीय गुण होते हैं, इसका प्रयोग कई बीमारियों से बचाने में कारगर होता है। उन्होंने छात्रों को जन्मदिन आदि पर पौधे लगाने की प्रेरणा दी। इस दौरान महक वाजपेयी ने सूरजमुखी, आध्या गहोई ने गेंदा, मूर्तिमा कश्यप ने मनी प्लांट आदि विद्यालय परिसर में रोपित किए। शिक्षिका तरन्नुम और शाहना ने छात्रों को एलोवेरा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूजा, कल्याणी, प्रगति मेहरोत्रा, नीतू, शिखा आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें