फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

नगर की मोहम्मदी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में थाना नीमगांव के गांव बेलाबोझी निवासी बाइक चालक 35 वर्षीय हंसराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्राम बेलाबोझी निवासी आशीष ने बताया कि पिता हंसराम सोमवार को किसी काम से गोला गए थे। लौटते समय रात करीब दस बजे मोहम्मदी रोड पर चीनी मिल जा रही गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिवार वालों का कहना है कि भिड़ंत इतनी तेज थी कि हंसराम के सिर पर लगा हेलमेट तक फट गया। मृतक अपने पीछे पिता रामौतार, मां नंदरानी, पत्नी प्रिया देवी, पुत्र आशीष कुमार (14 साल), निशा देवी (12 साल), अमन कुमार (10 साल) को छोड़ गया है, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चीनी मिल शुरू होते ही
बढ़ जाती हैं दुर्घटनाएं
चीनी मिल शुरू होते ही गन्ना भरे वाहनों आदि की चपेट में आकर प्रतिवर्ष कई मौतें हो जाती हैं, लेकिन पुलिस और मिल प्रशासन इन घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं दिखता। गन्ना भरे वाहनों का उचित रूट डायवर्जन, अनियंत्रित स्पीड, ओवर हाइट और ओवरलोडिंग, एक ट्रैक्टर से दो ट्रॉलियां जुड़ी होना, साथ ही नगर में नो एंट्री का प्रभावी ना होना इन घटनाओं की बड़ी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें