मंगलवार को चिल्ड्रन वार्ड से आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किए गए एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा एईएस प्रभावित था। वहीं सात अन्य बच्चों का इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है।
ईसानगर निवासी नुरूद्दीन बुखार पीड़ित पुत्र मोहम्मद हुसैन(3) को मंगलवार को जिला अस्पताल लाए थे। गंभीर हालत होने पर उसे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था, लेकिन उसमें एईएस की संभावना लगने पर डॉक्टर ने मोहम्मद को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कराया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर बुखार पीड़ित छह साल की भारती पुत्री शिव प्रकाश निवासी मीरपुर व तीन वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र गुड्डू निवासी शेखरपुरवा को भी आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वहीं आयशा, योगेश, पूनम देवी, सुशीला, मनू कुमारी का इलाज चल रहा है।