फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो इंट्री में घुसा ट्रक दो घंटे जाम से परेशान रहे लोग..

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी पुलिस चौकी से लेकर सदर चौराहा तक नो इंट्री है। शनिवार को सामान से भरा एक ट्रक नो इंट्री में घुस गया, जिससे लोग करीब दो घंटे जाम से जूझते रहे, लेकिन चंद कदम की दूरी पर स्थित संकटा देवी चौकी पुलिस ने कोई सुधि नहीं ली। पुलिस की इस लापरवाही से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कहने के लिए शहर में संकटा देवी से सदर चौराहा, सदर चौराहा से हमदर्द दवाखाना, अस्पताल रोड पर नो इंट्री है। इन प्वाइंटों पर नो इंट्री के लिखे बड़े-बड़े मोबाइल बैरियर भी लगे हैं। इन बैरियरों पर ट्रैफिक होमगार्ड भी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी बड़े और चार पहिया वाहनों का नो इंट्री में बराबर आना-जाना रहता है। संकटा देवी चौराहा पर पुलिस चौकी भी है, इसके बाद भी इस नो इंट्री में चार पहिया वाहनों का आवागमन बिना किसी रोकटोक के होता है। कभी-कभार बड़े वाहन भी नो इंट्री में पुलिस के सामने से प्रवेश कर जाते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी वाहनों को रोकने की जहमत तक नहीं उठाते। शनिवार को एक सामान लदा ट्रक संकटादेवी रोड पर नो इंट्री में प्रवेश कर गया। इससे जाम लग गया। जाम में लोग करीब दो घंटे तक लोग फंसे रहे, लेकिन चौकी पुलिस ने जाम खुलवाने की न तो कोई कोशिश की और न ही ट्रक के खिलाफ कोई कार्रवाई। पुलिस के इस रवैये से लोग काफी परेशान हैं। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि जाम की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि नो इंट्री में ट्रक घुसा है तो यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें