एआरएम लखीमपुर ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था मामला
एआरएम लखीमपुर ने शनिवार को चेकिंग के दौरान धौरहरा-लखीमपुर मार्ग पर अपने ही डिपो की बस की चेकिंग में परिचालक द्वारा 50 प्रतिशत यात्रियों के टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा था। कुल छह यात्रियों में से तीन के टिकट न बनाए जाने पर परिचालक के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।
शनिवार की रात में एआरएम वीके गोस्वामी ने टीआई कमलेश वर्मा और शशिकांत मिश्रा के साथ धौरहरा से लखीमपुर आ रही बस संख्या यूपी 31 टी 4071 को सिसैया के पास चेक किया था, जिसमें कुल छह यात्री ही सवार थे। चेकिंग में एआरएम को धौरहार से सिसैया आ रहे तीन यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। एआरएम के अनुसार ने यात्रियों ने बताया कि पूरा किराया देने के बावजूद परिचालक आत्मप्रकाश शुक्ला ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस प्रकरण पर एआरएम ने परिचालक को रूटऑफ करते हुए इसकी सूचना आरएम हरदोई को दी। आरएम के निर्देश पर सोमवार को संविदा परिचालक की नौकरी से हटा दिया गया है, जिसकी सूचना भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई।
लखीमपुर खीरी डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी के अनुसार छह यात्रियों में से तीन के टिकट न बनाए जाने के मामले में आरएम के निर्देश पर परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।