फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 459 बहनों ने जेल में निरुद्ध 316 भाइयों को लगाया तिलक

विज्ञापन
भइया दूज पर जेल में भाइयों के तिलक लगाती बहनें स्रोत  जेल प्रसाशन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाई दूज पर बुधवार को 459 बहनों ने जिला जेल में निरुद्ध भाइयों से मुलाकात की। भाई को तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

बहनों के साथ 146 बच्चे भी जिला जेल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। जिला जेल में कुल 1457 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 48 महिलाएं हैं। बुधवार की सुबह से ही जेल परिसर में बहनों की लाइन नजर आई। बहनों ने भाइयों से मुलाकात कर उन्हें तिलक लगाया। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि भाइयों से मिलने पहुंची बहनों को नौ शिफ्टों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

बहनों के जलपान का इंतजाम भी किया गया। बुधवार को 459 बहनों ने जेल में निरुद्ध 316 भाइयों से मुलाकात की। 146 बच्चे भी मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात में बहनों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें