फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन दिलाने के नाम पर 4.49 लाख रुपये की ठगी

Sun, 16 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। जमीन दिलाने के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा खमरिया निवासी शरीफ ने पुलिस को बताया कि परिचित वेद प्रकाश निवासी खरवहिया थाना धौरहरा ने उसे पलिया थाना ईसानगर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर भरोसा दिलाया। उसने कुल 4,49,000 रुपये ले लिए। पीड़ित के अनुसार, इसमें से चार लाख रुपये की लिखापढ़ी भी उसके पास मौजूद है। शेष 49 हजार रुपये उसने सरैया हसनापुर ईसानगर निवासी त्रिभुवन के समक्ष दिए थे। पीड़ित शरीफ का आरोप है कि 25 अक्तूबर को वेदप्रकाश किसी अन्य व्यक्ति के नाम जमीन का बैनामा करा आया। जानकारी मिलने पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें