लखीमपुर खीरी। परिषदीय प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में मंगलवार को कक्षा दो के छात्र-छात्राओं ने उड़ान परीक्षा में प्रतिभाग किया।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर कक्षा दो के बच्चों के लिए उड़ान परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा विद्यालय स्तर, विकास क्षेत्र स्तर और जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। मंगलवार को विद्यालय स्तर पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 44,262 छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। यह परीक्षा बच्चों के अधिगम स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए आयोजित की गई है। प्रत्येक विद्यालय से चयनित सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा 13 मई 2022 को विकास क्षेत्र स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने परीक्षा के सफल और शुचिता पूर्ण आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का आभार जताया। संवाद