पसगवां। श्री चैतन्य महाप्रभु का 48 घंटे तक चलने वाला अखंड नाम संकीर्तन मोहनपुर बंगाली कॉलोनी में शुरू हुआ।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के नाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हो रहे हैं। संकीर्तन शुरू होने से पहले कॉलोनी की महिलाओं ने शारदा नहर से कलशों में जल भरकर कलश यात्रा निकाली और कॉलोनी के मंदिर में राधा-कृष्ण को जल अर्पित किया। अखंड संकीर्तन में कुछ समूह आए हैं जो बारीबारी से नाम संकीर्तन कर रहे हैं। आयोजन में नितिन राय, डॉ. हीरालाल राय, विष्णु मंडल, भीम मंडल, मनीष मुखर्जी, श्याम मंडल, कार्तिक मंडल, बलराम, विश्वनाथ आदि का सहयोग रहा। संवाद