संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर एसएसबी ने भारत से नेपाल ले जाई जा रही 44 बोरी खाद, तंबाकू समेत एक युवक और आठ नेपाली महिला कैरियर को पकड़ा है।
49वीं वाहिनी पीलीभीत की बसही बार्डर पर तैनात एसएसबी कंपनी कमांडर विकसित यादव ने बताया कि भारत से नेपाल आ रही महिलाओं को पिलर संख्या 770 के पास एसएसबी जवानों ने खाद ले जाते समय रोका। उनके पास इसके कागज नहीं थे, जिसके बाद 44 बोरी खाद, 19 साइकिल व आठ महिला कैरियर को बीओपी लाकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत से खाद लेकर वह नेपाल जाती हैं जिसके एवज में उन्हें रुपये मिलते हैं। इसके अलावा एक भारतीय युवक को भी एसएसबी ने 450 पैकेट तंबाकू के साथ पकड़ा है। बरामद सभी माल का सीजर एक लाख 27 हजार 135 रुपये का बनाकर सभी कैरियर को भी पलिया कस्टम के सुपुर्द किया गया है। संवाद