फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-लॉटरी से 426 शराब की दुकानों को किया गया आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर आईटीआई परिसर में बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस की निगरानी में 426 शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। ई-लॉटरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई, ताकि गड़बड़ी की आशंका न रहे। आवंटन प्रक्रिया सुबह 10 से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच चली।
विज्ञापन

देशी शराब की 264, माॅडल शाॅप दो, कंपोजिट शॉप की 156 और भांग की चार दुकानों का ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया। एक भांग की दुकान पर कोई आवेदन नहीं आया। जनपद की आधिकारिक वेबसाइट एवं https: //kheri.nic.in/document-category/others/ के माध्यम से ई-लाटरी से चयनित मदिरा दुकानों का विवरण गया।
इस दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेंद्र सिंह, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदित्य राघव आदि तकनीक टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें