फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 42 कर्मयोगी, 13 बाल योगिनी और 10 संस्थाएं सेवा सम्मान से सम्मानित

Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सम्मान समारोह के दौरान युवा व अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। योग रंजन फाउंडेशन की ओर से रविवार को बहादुरनगर में स्थित योग केंद्र पर योग रंजन योग सेवा सम्मान समारोह-26 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें 75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान में प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता एवं समाजहित में सहयोग देने वाले प्रशिक्षकों, बाल योगिनी, सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तृतीय वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट वीरेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है। विशिष्ट अतिथि ऋतुराज बाजपेई ने योग को संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए युवाओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।
डॉ. डीएन मालपानी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के समन्वय से स्वस्थ समाज के निर्माण पर बात रखी। इसके बाद उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आठ योग शिक्षकों, आठ वॉलंटियरों, 10 सहयोगी संस्थाओं, 13 बाल योगिनी और 16 मीडिया सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने बताया कि सात अप्रैल से 21 जून विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों, जिला कारागार, एसएबी, पुलिस बलों, सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों आदि जगह विशेष योग सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के निरीक्षक डी. प्रसन्ना कुमार, प्रवीन भुजबल, मोहित, अजय, संरक्षक बबिता बरनवाल, उपाध्यक्ष पंकज तापड़िया, कोषाध्यक्ष शैलेश बरनवाल, प्रगति बरनवाल, प्रदीप शर्मा, राजदीपिका तिवारी, नूपुर गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें