फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आते ही ब्राडगेज निर्माण को लेकर रस्साकसी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव करीब आते ही ब्राडगेज निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में रस्साकसी तेज हो गई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर ब्राडगेज का निरीक्षण करने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि ब्राडगेज निर्माण का कार्य कांग्रेस की समय की देन है, जो काफी धीमी गति से हो रहा है। ब्राडगेज निर्माण का श्रेय भाजपा के लोग लेना चाह रहे हैं। कांग्रेस के कार्यों को भाजपा सिर्फ हरी झंडी दिखाती है।
विज्ञापन

ब्राडगेज निर्माण का उद्घाटन वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले हुआ था। हालांकि निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पाया था। केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के करीब डेढ़ साल बाद 15 अक्तूबर 2016 में मेगा ब्लाक लिया गया और ब्राडगेज निर्माण शुरू हुआ। सांसद अजय मिश्र टेनी ने शनिवार को ही प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने चुनावी मौसम में महज उद्घाटन कर ब्राडगेज निर्माण शुरू कराने का श्रेय पिछली सरकार में लिया था, जबकि भाजपा की केन्द्र में सरकार बनी, तब आमान परिवर्तन के लिए बजट स्वीकृत हुआ। इस तरह ब्राडगेज निर्माण कार्य भाजपा सरकार की देन है। कुल मिलाकर बड़ी रेल लाइन का कार्य भले ही अभी पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन इस पर रस्साकसी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें