फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद के लिए वॉक इन प्रक्रिया का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में 28 जनवरी को होने वाले युवा संसद-2019 के लिए स्क्रीनिंग वॉक इन प्रक्रिया का शनिवार को तीसरे दिन समापन हो गया। इस वॉक इन प्रक्रिया में प्रतियोगियों ने काफी उत्साह दिखाया। निर्णायक मंडल में डॉ. एससी मिश्र और डॉ. ज्याति पंत ने प्रतियोगियों का चयन किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि इस वॉक इन प्रक्रिया मेें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को वॉक दक्षता, विषय की जानकारी, विचारों की स्पष्टता और आचरण के आधार पर परखने के बाद 50 प्रतिभागियों को 28 जनवरी को होने वाली युवा संसद में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 20 प्रतिभागियों की प्रतीक्षा सूची बनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. डीके सिंह, डॉ. नीलम त्रिवेदी, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. इष्टविभु, सत्येंद्र पाल सिंह, विजय प्रताप सिंह, दीपक बाजपेई, देशराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें