फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पेंड़ पर बोतल टांगकर इलाज करते मिला डाक्टर, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेड़ पर बोतल टांगकर इलाज करते मिला डॉक्टर

निघासन। एसीएमओ अश्वनी कुमार ने एक बार फिर छापेमारी की। इस दौरान ढखेरवा में एक डॉक्टर पेड़ पर बोतल टांग कर इलाज करता पाया गया। डॉक्टर को नोटिस देकर हिदायत दी गई है। उधर एक सप्ताह पहले एसीएमओ ने छापेमारी कर चार डॉक्टरों को नोटिस दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

एसीएमओ अश्वनी कुमार ने बताया कि वह बुधवार देर शाम संपूर्ण समाधान दिवस से वापस जिला मुख्यालय जा रहे थे। ढखेरवा कस्बे के लखीमपुर रोड पर शुक्ला क्लीनिक के बाहर लगे पेड़ पर बोतल टांगकर मरीज को दवा चढ़ाई जा रही थी। एसीएमओ ने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए क्लीनिक के कागज दिखाने को कहा। कागज न होने के कारण उनको कारण बताओ नोटिस दी गई। करीब एक सप्ताह पहले कस्बे के सिंगाही रोड़ स्थित बीके क्नीनिक पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान उसे भी नोटिस दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें