फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान औपचारिकता भर रहा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन

मैलानी। नगर पंचायत ने मेन मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, लेकिन यह अभियान महज औपचारिकता भर रह गया। जेसीबी साथ में घूमी जरूर, लेकिन सिर्फ दो जगह अतिक्रमण पर ही जेसीबी गरजी, बाकी सबको नसीहत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत ने 20 दिसंबर को अतिक्रमण पाए जाने पर बलपूर्वक हटा देने और सामान को जब्त करने की चेतावनी दी थी। पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे ईओ आलोक वर्मा और तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में दामोदरपुर मोड़ के पास से मेन मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। साथ में जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली और तमाम स्टाफ भी था। अभियान के तहत फुटपाथ पर बनी रूई धुनाई मशीन और एक टिनशेड को जेसीबी से गिराने के बाद मेन मार्केट में आने पर अभियान शिथिल पड़ गया, लेकिन अभियान के खत्म होते ही थोड़ी देर बाद दुकानदारों ने फिर अपना सामान फुटपाथ पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें