फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानक फार्म पर मजदूरों के सामने आया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानक फार्म पर मजदूरों के सामने आया बाघ
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज जंगल से सटे नानक फार्म पर गन्ना छिलाई कर रहे मजदूरों के सामने अचानक एक बाघ आ खड़ा हुआ। बाघ को सामने देख मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूर शोर मचाते हुए खेत से भाग खड़े हुए। बाघ कुछ देर तक अपनी जगह पर खड़ा रहा, इसके बाद चलता हुआ दूसरे गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पदचिह्न देखकर वहां बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज जंगल से सटा हुआ नानक फार्म है। बुधवार दोपहर बाद जोगा सिंह के फार्म पर मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे, कि अचानक एक बाघ गन्ने के खेत से निकलकर मजदूरों के सामने आ खड़ा हुआ। बाघ को सामने खड़ा देखकर मजदूरों के होश उड़ गए और वे चीखते-चिल्लाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। उनके शोर करने के बावजूद भी बाघ थोड़ी देर वहीं खड़ा रहा।। इसके बाद धीमी चाल से चलता हुआ दूसरे गन्ने के खेत में घुस गया। फार्म मालिक जोगा सिंह ने घटना की सूचना भीरा रेंज वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पदचिह्न देखकर वहां बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीआर बफरजोन डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भीरा रेंज जंगल से सटे नानक फार्म पर बाघ मौजूदगी की सूचना मिली है। बाघ ने किसी को काई नुकसान नहीं पहुंचाया है। बाघ की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें