फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक कुमार ने जीती प्रतिभा फांउडेशन की मिनी मैराथन दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश प्रतिभा फांउडेशन के तत्वावधान में आयोजित नवीन चंद्र गुप्त स्मारक मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर कालेज भीरा के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पब्लिक इंटर कालेज संपूर्णानगर के मंदीप कुमार दूसरे तथा छाजूराम केन ग्रोवर्स के ही गुरजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रतिभा फांउडेशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली वर्ष 2018 की प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण की प्रतियोगिता नवीन चंद्र गुप्ता स्मारक मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि सीओ प्रदीप कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जिसमें एक दर्जन स्कूलों के 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। सभी को पछाड़ते हुए छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर कालेज भीरा के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान पाया। जबकि मंदीप कुमार द्वितीय व गुरजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मिनी मैराथन दौड़ के कार्यक्रम का संचालन फांउडेशन के प्रदेश महासचिव कृष्ण अवतार सिंह भाटी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल, कमल सिनेमा के प्रबंध निदेशक इकबाल सिंह आदि रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता रहे बच्चों को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन से पूर्व फांउडेशन के उपाध्यक्ष व प्रायोजक अनूप गुप्ता, नवनीत गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान डॉ नवीन सिंह, डॉ रविन्द्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, सुनील शुक्ला, लोकनाथ तिवारी, पुनीत अरोड़ा, जगदीश चंद्र सोनी, देवेन्द्र चौधरी, श्याम आनंद, अमित महाजन, विजय गर्ग, गुरुशरण सिंह नागी, निरंजन लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जफर अहमद टीटू, विजय नारायन महेंद्रा, अनूप गुप्ता, फुरकान अंसारी, अतुल गर्ग, रामचंद्र गौतम, डॉ. अमित वर्मा, चंद्रशेखर गर्ग, संजय राठौर सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें