गांव में बुखार से हाहाकार, महकमा लाचार
क्रासर....
भानपुर गांव में दर्जनों बीमार, कैंप लगा, दवाइयां बांटी गई
मलेरिया, डेंगू के मरीजों की नही हुई पुष्टि
03एलकेएच651,652
बिजुआ। भानपुर गांव में बुखार के दर्जनों मरीज मिलने के बाद एसीएमओ खुद गांव पहुंचे, लेकिन महज प्रधान के घर के पास छिड़काव कराकर वापस आ गए, जबकि गांव में लगे कैंप में बुखार के करीब चार दर्जन मरीजों की स्लाइड बनाई गईं, एवं उनकी रिपोर्ट भी बनी। रिपोर्ट में डेंगू एवं मलेरिया के मरीज विभाग को नही मिले हैं। संक्रामक रोगों के फैलने की खबर पर भानपुर गांव में महकमे ने टीम भेजकर दवाइयां बांटी। गांव पहुंची टीम को करीब चार दर्जन मरीजों ने घेर लिया। तीन घंटे तक डॉक्टर की टीम ने मरीजों को दवाइयां बांटी। वहीं 40 से ज्यादा बुखार से पीड़ितों की ब्लड स्लाइड बनाई गई। टीम ने बताया कि गांव में सामान्य बुखार से पीड़ित मरीज मिले हैं, लेकिन मलेरिया या डेंगू के मरीज नही हैं। बता दें कि गांव के तीन मरीजों में लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब वह गांव आ चुके हैं, उनकी रिपोर्ट नार्मल है। टीम में डा. अनिल, डा. रिजवान समेत आरबीएसके की टीम थी।
बॉक्स....
एसीएमओ पहुंचे गांव, प्रधान जी के घर से वापस लौटे
बिजुआ। गांव में संक्रामक रोग फैलने की सूचना पर पहुंचे एसीएमओ उन घरों तक नहीं गए जहां पर लोगों के बीमार होने की सूचना थी। एसीएमओं के साथ पहुंची मलेरिया की टीम एवं उनके अधिकारी ने सिर्फ गांव के बाहर एक नाले पर फागिंग कराकर वापस आ गए।