यूको बैंक ने नहीं लिए 10 रुपये के सिक्के, शिकायत
गोला गोकर्णनाथ। नगर की यूको बैंक के प्रबंधक ने 10 रुपये के सिक्के खाते में जमा करने से मना कर दिया, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है।
नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना खुटार रोड निवासी सुमित गिरि ने डीएम, एसपी और रिजर्व बैंक आफ इंडिया को भेजी शिकायत में कहा है कि वह यूको बैंक में 10 रुपये के सिक्के अपने खाते में जमा करने शाखा पर गया तो कैशियर ने सिक्के जमा करने से मना कर दिया। ब्यूरो