फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से चालक की मौत, बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
24एलकेएच 203
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, किसान की मौत
- लाही की फसल भरकर ले जा रहा था, पुत्री भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कुकरा। लाही की फसल भरकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठी पुत्री घायल हो गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरा निवासी 40 वर्षीय रईसुद्दीन अपनी 12 वर्षीय पुत्री सबीना के साथ जटपुरा रोड स्थित अपने खेत से लाही की फसल ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर घर आ रहा था। सेखनइया ताल के पास तीव्र मोड़ होने से ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर ताल में पलट गई। हादसे में चालक रईसुद्दीन ट्रॉली के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर कई लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर ट्रॉली में दबे रईसुद्दीन को बमुश्किल बाहर निकाला और बांकेगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठी सबीना घायल हो गई, जिसका सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बाक्स-
खतरनाक मोड़, फिर भी नहीं है संकेतक
सेखनइया ताल के पास चौराहे से एक रोड गोला, दूसरी रोड कुकरा, तीसरी रोड भीरा और चौथी रोड पहाड़पुर जाती है। इस चौराहे के पास कोई गति अवरोधक और संकेतक नहीं हैं। तीव्र मोड़ होने से आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। कस्बा वासियों ने जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संकेतक लगवाकर गति अवरोधक बनवाने की मांग की है।
------------------------
बाक्स-
पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
घटना 1-
सेखनइया ताल के पास छह माह पूर्व ग्रंट नंबर तीन निवासी दिलवाग सिंह ट्रैक्टर बनवाने कुकरा आए थे वापस घर जाते समय ट्रैक्टर ताल के पास पलटने से उनकी मौत हो गई थी।
घटना 2-
तीन माह पूर्व अलीगंज क्षेत्र निवासी दलजीत कौर अपनी पति के साथ कार से ग्रंट नंबर तीन को जा रही थी। जिनकी कार इसी तालाब में पलट गई। जिससे वह बाल बाल बच गई थीं।
विज्ञापन

घटना 3-
पिछले सप्ताह चौराहे के पास तीव्र मोड़ होने से इसी तालाब में डीसीएम पलट गई थी। संयोग रहा कि डीसीएम में बैठे चार लोग चोटिल तो हुए लेकिन अप्रिय घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें