खेल निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में कबड्डी, हॉकी और कुश्ती प्रतियोगिता कराई जानी हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को लालपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें कबड्डी के लिए 13, हॉकी के लिए पांच और कुश्ती के लिए दो प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।
लालपुर स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीडाधिकारी एवं प्रशिक्षक अजय प्रताप साहू, आशू भारती, संजय यादव, जगमोहन त्रिवेदी और मुनव्वर खान ने कबड्डी में 10 बालक, तीन बालिका एवं हॉकी में तीन बालक दो बालिका और कुश्ती में सिर्फ बालक वर्ग से दो प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिनका मंडलीय ट्रायल शुक्रवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
कबड्डी
बालक वर्ग बालिका
असलम खान खुशनीत कौर
सार्थक अरोड़ा यशप्रीत कौर
अरशत अली अरमनप्रीत कौर
सगीर अहमद
वसीम रजा
निजामुद्दीन
मोबीन गाजी
हरमनदीप सिंह
मुख्तार अली
अतुल राज
हॉकी :
बालक बालिका
विक्रम प्रताप रोशनी देवी
अरूण कश्यप निशा वर्मा
आयुश पटेल
कुश्ती
बालक वर्ग
इश्तियाक अली
सलमान अली
20 से 25 जनवरी तक लखनऊ में खेल प्रतियोगिताएं होनी हैं, जिसके लिए मंडलीय ट्रायल शुक्रवार को लखनऊ में होगा। इसमें जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे, जिन्हें खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा।
अजय प्रताप साहू, उपक्रीडाधिकारी