वूमेंस सोसाइटी ऑफ गोला ने संरक्षिका शिखा अग्रवाल के आवास पर सोसाइटी अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता की अध्यक्षता में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने केक काटकर सभी पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया। अल्का हालन ने स्वागत गीत गाया।