फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के सुधार और पुनर्वास को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला जेल में जिला समिति की एक त्रैमासिक बैठक बुधवार को जिला जज डॉ. गोकुलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बंदियों के सुधार और पुनर्वास को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद अफसरों ने कैदियों, बंदियों, महिलाओं और उनके बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद जिला जज गोकुलेश शर्मा, डीएम शौलेंद्र कुमार सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीजेएम सुनील प्रसाद, सिविल जज रामऔतार प्रसाद, सीएमओ जावेद अख्तर सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी जिला जेल पहुंचे। अफसरों ने जेल प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में बंदियों, कैदियों के सुधार और पुनर्वास को लेकर मंथन किया। इसके बाद जेल का निरीक्षण किया। बंदियों और कैदियों से समस्याएं पूछीं। महिला बैरक में जाकर भी समस्याओं की जानकारी ली। अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि बैठक के बाद अफसरों ने जेल में निरुद्ध पुरुष, महिला बंदियों और कैदियों के अलावा उनके बच्चों को गर्म कपड़े स्वेटर, शॉल आदि वितरित किए। इस दौरान जेल अधीक्षक आरबी पटेल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ओलंपियाड परीक्षा में बंदी रुपेंद्र को मिला प्रथम स्थान
लखीमपुर खीरी। जेलर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि करीब दो महीने सद्गुरु दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद ने यूपी की सभी जेलों में ओलंपियाड परीक्षा कराई थी। हफ्ते भर पहले घोषित हुए परीक्षा परिणाम में खीरी जेल से कुल 45 बंदी पास हुए हैं। इनमें जेल में हत्या के प्रयास में बंद रुपेंद्र पाल सिंह रूबी प्रथम, दहेज हत्या में बंद अमित वाजपेई को द्वितीय और हत्या के मामले में बंद कमल नयन शुक्ला को तीसरा स्थान मिला है। अफसरों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बंदियों को प्रमाण पत्र और क्रमश: घड़ी, ट्रैकसूट और पेंट शर्ट का कपड़ा देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें