फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या निकेतन के 54 छात्र एकीकृत परीक्षा मेें चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कराई गई एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के 54 छात्रों का चयन हुआ है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा तहसील स्तर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। जिसमें सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के 54 विद्यार्थियों का चयन योग्यता अनुसार 2017 की परीक्षा में हुआ है। इन विद्यार्थियों को दो वर्षों तक सरकार से एकीकृत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पिछले वर्ष इसी विद्यालय के 56 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। जो जनपद में सर्वाधिक थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, जूनियर विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रतिवर्ष बनाए जा रहे कीर्तिमान के लिए इन सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें