फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डान बास्कों ने छह- दो से जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
सीबी सिंह गौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच डॉन बास्को के नाम रहा। डॉन बास्को की टीम ने छह-दो से सीबी सिंह गौर टीम को मात दी।
विज्ञापन

सीबी सिंह गौर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को हुए फुटबॉल के फाइनल टूर्नामेंट में डॉन बास्को व सीबी सिंह गौर टीम में भिड़ंत हुई। पहले हाफ में दोनो टीमें दो-दो गोल करके बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में डॉन बास्को टीम के खिलाड़ी प्रखर वर्मा, पवन मिश्रा, अविरल मिश्रा, मिग्रांक गहोई और आकाश सिंह ने लगातार एक-एक गोल करके चार गोल दागकर छह-दो से फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच अपने नाम किया।। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने विजेता टीम के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें