फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती ढिबरी गिरने से महिला झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जलती ढिबरी गिरने से आग की चपेट में आई थाना फरधान के गांव जैतापुर निवासी चेतराम की पत्नी सुनीता(28) झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव जैतापुर निवासी चेतराम ने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी सुनीता जलती ढिबरी में मिट्टी का तेल डाल रही थी। इसी बीच ढिबरी के गिर जाने से आग भड़क उठी। आग की लपटों ने कपड़ों को अपने आगोश में ले लिया, जब तक सुनीता शोर मचाती और वह लोग मौके पर पहुंचते, तब तक सुनीता गंभीर रूप से झुलस गई थी। आनन-फानन में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुनीता ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें