फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4110 नेपाली व 286 भारतीय भीगते हुए लौटे अपने-अपने देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होने के बाद भी भारतीय महानगरों से नेपाल लौटने वाले नेपालियों की गौरीफंटा बॉर्डर पर भीड़ रही। शुक्रवार को 4110 नेपालियों को नेपाल भेजा गया। जबकि वहां से 286 भारतीय लौटे। बारिश के चलते अपने-अपने देश लौटने वाले नागरिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मुंबई, सूरत, नासिक, बड़ौदा, बंगलुरू समेत कई शहरों से नेपाल लौटने के लिए सैकड़ों नेपाली नागरिक गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को पलिया से सुबह ही नेपालियों का आना शुरू हो गया। जिन्हें दस बजे बॉर्डर खुलने के बाद नेपाल में प्रवेश मिला। शुक्रवार को 4110 नेपाली अपने वतन लौटे और धनगढ़ी (नेपाल) से 286 भारतीय वापस यहां आए। भारत से गए लोगों को धनगढ़ी तथा नेपाल से आने वाले लोगों को पलिया के क्वारंटीन केंद्रों में भेजा गया है। सुबह से बारिश होने के चलते नेपाल जाने वाले बच्चों, महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें