फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर 40 दिव्यांगों ने दौड़ाईं ट्राई साइकिलें 

Thu, 01 Feb 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
tri cycle
विज्ञापन
रोटरी क्लब सेंट्रल एवं रोटरैक्ट क्लब यूथ के तत्वावधान में दिव्यांगों के प्रोत्साहन के लिए ट्राई साइकिल रेस कराई गई, जिसमें सराजुद्दीन ने प्रथम, सूरज गुप्ता ने द्वितीय और मोहम्मद परवेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं, प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और क्लब के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में क्लब के रोटरी और रोटरैक्ट क्लब द्वारा कराई गई दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस की द्वितीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि यूको बैंक मैनेजर, विवेक अहूजा, सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 
साइकिल रेस में नगर, क्षेत्र और जिले के विभिन्न स्थानों से 40 दिव्यांगों ने भाग लिया, जिनके बीच में चार चक्रों में रेस हुई, प्रत्येक रेस से दो रेसर निकाले गए। फाइनल में प्रत्येक चक्र के प्रथम, द्वितीय विजेता सहित 10 प्रतिभागी पहुंचे, जिसमें कोटवारा के सराजुद्दीन ने प्रथम, गोला के सूरज गुप्ता द्वितीय, अजुर्ननगर के परवेज तीसरे, अल्ताफ और राजीव कुमार सांत्वना स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने प्रथम विजेता को अल्मारी, द्वितीय विजेता को कूलर, तृतीय विजेता को म्यूजिक सिस्टम और सांत्वना में वाटर कूलर, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को विशिष्ट अतिथि शिप्रा खरे ने अपने पिता स्वर्गीय कपिलदेव की स्मृति में बेड सीट और बूमेन सोसाइटी की अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता, पूनम केडिया ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। क्लब पदाधिकारियों अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। संयोजक अरविंद गुप्ता रामजी ने बताया कि दिव्यांगों के प्रोत्साहन और मनोबल को बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता दूसरी बार नि:शुल्क कराई गई। मुख्य अतिथि ने आयोजकों की प्रशंसा और दिव्यांगों के प्रोत्साहन में कहा कि यह प्रतियोगिता दिव्यांगों के आत्मविश्वास को मजबूत करने में एक सफल प्रयास है। संचालन योगेश कनौजिया ने किया।  इस मौके पर मधुसूदन गिरि, डॉ निर्मल सिंह, शिवगोपाल गुप्ता, महेंद्र गिरि, पंकज पुरवार, प्रमोद वर्मा, आदर्श सोनी, अभिषेक राजपूत, मुकेश राठी, डॉ श्रवण मौर्य, गौरव अवस्थी, डॉ विवेक वर्मा, पवन गुप्ता, फरीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें