केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर पंजीकृत 2709 विकलांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगे। बीती 12, 13 और 14 दिसंबर को सांसद अजय मिश्र टैनी ने लखीमपुर खीरी, पलिया और निघासन में विकलांगों के पंजीकरण शिविर का आयोजन किया था। इनमें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के टेक्नीशियनों ने जिले के 2709 विकलांगों का परीक्षण कर उन्हें पंजीकृत किया था।
सांसद प्रतिनिधि अंबरीश सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में सुबह 10 बजे से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद अजय मिश्र टैनी विकलांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगे। इसमें उन्हीं लाभार्थियों को उपकरण दिए जाएंगे जिनको परीक्षण के बाद पंजीकरण स्लिप दी गई है। पंजीकृत लाभार्थियों विकलांग स्लिप लाना जरूरी है।
सांसद अजय मिश्र टैनी ने जिला पंचायत मार्केट स्थित संसदीय कार्यालय में बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक में जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय, आशीष मिश्र मोनू, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्र, अंबरीश सिंह, योगेश वर्मा, अनूप शुक्ला, राहुल चौरसिया, सुरेंद्र कश्यप, मुदित अग्रवाल, अलंकार पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह उपकरण बंटेंगे
ट्राईसाइकिल 1349
बच्चों के लिए ट्राईसाइकिल 55
बड़ी व्हील चेयर 60
छोटी व्हील चेयर 30
बैशाखी 470
बैशाखी छोटी 428
कान की मशीन 229
नेत्रहीनों के लिए छड़ी 02
एल्बोक्रेच 02
वाकिंग स्टिक 41