फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38वें दिन भी हड़ताल पर रहे सराफा व्यापारी दूसरे दिन बैठे क्रमिक अनशन पर

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
सराफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हड़ताल के 38वें और क्रमिक अनशन के दूसरे दिन सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आर पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प किया। सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी और गलाई पकाई यूनियन अध्यक्ष बाला जी मराठा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। क्रमिक अनशन पर बैठे रामचंद्र रस्तोगी ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि व्यापारी हितों का दमन करने वाली यह सरकार है। ऐसी व्यापार विरोधी सरकार को आने वाले समय में खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। धरना स्थल पर सराफा कारोबारियों को अपना समर्थन देने पहुंची नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि वे सराफा कारोबारियों का दु:ख समझ सकती हैं। केंद्र सरकार को इनकी जायज मांग को समझना चाहिए और उसका निराकरण भी करना चाहिए। वह सराफा कमेटी की हर लड़ाई में साथ हैं। व्यापार मंडल नगराध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने कहा कि व्यापारी समाज हर तरह की लड़ाई लड़ना जानता है। प्रदेश सचिव राममोहन सोनी, सराफा कमेटी पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार सोनी, विश्वनाथ राजपूत ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन महामंत्री विवेक गुप्ता ने किया। इस मौके पर राकेश तिवारी, अभिषेक राजपूत, आनंद सोनी, दिलीप रस्तोगी, महेन्द्रपाल राजपूत, बलवंत सोनी, चन्दन सेठी, सुरेश रस्तोगी, तेजपाल राठी, जीतू मराठा, अखिलेश सक्सेना, किशन सोनी, रामनरेश सोनी, श्याम नारायण सोनी, पंकज राजपूत, संजय गुप्ता, दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें