लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक स्कूल में रविवार को किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा डेढ़ घंटे तक चली। 12.30 बजे परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। परीक्षार्थियों ने एक सुर में सब कुछ अच्छा होने की बात कही। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को 50 हजार और 75 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं।
कई महीनों से परीक्षा की तैयारी चल रही थी। रविवार को नवभारत पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। केंद्र पर बच्चे निर्धारित समय से करीब आधा घंटे पहले ही पहुंचने लगे थे। विद्यालय स्टाफ ने बच्चों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रवेश देना शुरू कर दिया। परीक्षा को लेकर कक्षा नौ, 10, 11 व 12 के कुल 585 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे, जिसमें से 380 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 205 परीक्षार्थी किन्हीं कारणों से परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाए।
परीक्षा में लखीमपुर के अलावा पड़ोसी जिला सीतापुर, बहराइच और पीलीभीत तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के खिले चेहरे इस बात को बयां कर रहे थे कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। बच्चों को अब परीक्षा के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।
परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक एसएस कंबोज, स्कूल के अध्यक्ष जनरैल सिंह, प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्रा, अध्यापक अंकित, अमित मिश्रा, कृष्णकांत श्रीवास्तव, शिवकांत यादव, सर्वेश अवस्थी, मुन्ना लाल वर्मा, विनय मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, जयकिशोर पांडेय सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर आते बच्चे। संवाद