फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 38 बीघा गन्ने की फसल जली

Wed, 05 Mar 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गन्ने की फसल में लगी आग
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोपखेरवा में गांव के समीप से गुजरी 1.32 लाख बोल्ट एचटी लाइन की स्पार्किंग से लगी आग में चार किसानों का 38 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड मशीन के जरिये आग पर काबू पाया जा सका। घटना बुधवार दोपहर तेज हवाओं की वजह से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोटखेरबा निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी का चार बीघा, हरिशंकर का चार बीघा, आकाश का 15 बीघा और ईश्वरदीन का 15 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। पहले तो किसानों ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान ने फायर सर्विस स्टेशन गोला के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे को दी।
सूचना पर हैदराबाद थाना पुलिस के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड मशीन के दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें