फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम कंपाउंड में पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन प्रभावित, आठ हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम कंपाउंड के पास रविवार सुबह 9:17 बजे रेलवे लाइन के किनारे 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बहादुरगंज उपकेंद्र ठप हो गया। बिजली जाने से उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र की जलालनगर फीडर पर सुजात खां की पुलिया के पास मरम्मत कार्य कराया गया। इस अवधि में पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही। शनिवार रात शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार के पास तार टूटने से एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। रात 12 बजे निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर फॉल्ट आने से एक घंटे तक बिजली बंद रही।
-
कलान में ओवरलोडिंग के चलते पैनल में लगी आग
शाहजहांपुर। तहसील कलान के विद्युत उपकेंद्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे ओवरलोडिंग के चलते पैनल में आग लग गई। कर्मियों ने मिट्टी और बालू डालकर आग पर काबू पाया। इससे पूरे क्षेत्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि बिजली सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-
आज भी होगा मरम्मत का कार्य
-आरडीएसएस योजना के अंतर्गत बहादुरगंज उपकेंद्र के 11 केवी हुंडालखेल फीडर पर सोमवार को एबीसी केबल डालने का काम होगा। इस बीच हुंडालखेल फीडर के 630 बृजदीप नर्सिंग होम के ट्रांसफॉर्मर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रहेगी। निगोही रोड उपकेंद्र पर सुजात खां की पुलिया के पास 11 से शाम पांच बजे तक आंशिक रूप से बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें