सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में चार दिन बाद भी युवती के हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि, पुलिस को घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं।
चार दिन पूर्व अगवा हुई 20 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अब तक हत्यारे का पता नहीं लगा सकी है। थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम पुलिस टीम के साथ 32 लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड बुलाने के लिए रिपोर्ट भेजी है। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली है और जल्द खुलासे का दावा किया है। घटना के खुलासे पर ग्रामीणों की नजर है।
वर्जन
डॉग स्क्वॉयड टीम बुलाने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली