लखीमपुर खीरी। सोमवार को जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। जांच रिपोर्ट में 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक एवं नौ साल के बालक सहित एक किशोरी शामिल है। उधर, आठ लोग सीएमओ कार्यालय और एक मरीज जिला अस्पताल में संक्रमित मिला है। सीएमओ कार्यालय में एक साथ इतनी संख्या में संक्रमित मिलने से विभाग में खलबली मच गई है।
सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 1406 जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 22 पॉजिटिव और 1384 लोग निगेटिव रहे। इसके अलावा एंटीजन जांच में तीन एवं निजी लैब की रिपोर्ट में सात लोग संक्रमित मिले। इससे पिछले दस दिन में ही जिले में संक्रमितों की संख्या 92 हो गई। हालांकि इनमें पांच लोगों के स्वस्थ होने से जिले में कुल 86 एक्टिव हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ लोग सीएमओ कार्यालय और एक मरीज जिला अस्पताल में संक्रमित मिला।