फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के बाल कलाकार की तीर्थ में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा स्थित विख्यात गुप्तिनाथ मंदिर में रासलीला करने आए कलाकारों की टोली में एक आठ वर्षीय बालक की मंदिर के तीर्थ में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना दिए बगैर कलाकार शव लेकर वृंदावन लौट गए।
विज्ञापन

शारदा तटबंध किनारे गौरा ग्राम पंचायत में गुप्तिनाथ शिव मंदिर का प्रसिद्ध स्थल है। मंदिर कमेटी के आयोजकों ने झांकी और रासलीला मंचन के लिए मथुरा के वृंदावन से कलाकार बुलाये थे। सोमवार सुबह कलाकारों की टोली में शामिल आठ वर्षीय बाल कलाकार राजकुमार मंदिर प्रांगण में बने तीर्थ स्थल में नहाने चला गया। इस बीच वह गहरे पानी में डूब गया। लोगों को जब बच्चे के डूबने की जानकारी हुई तो वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बालक की मौत हो होने से कोहराम मच गया। आयोजकों और मंडली के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। गमगीन माहौल में कलाकार चुपचाप शव लेकर अपने गृह जनपद लौट गए। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि बालक के डूबने की उन्हें कोई जानकारी नही है। प्रधानपति आसिफ ने बताया कि तीर्थ में बालक के डूबने की जानकारी किसी ग्रामीण से मिली थी। उस वक्त वह बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें