बाघ ने गाय को बनाया निवाला
गोला गोकर्णनाथ। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट के कंपार्ट नं तीन के जंगल से सटे खेत में घास चल रही एक गाय पर बाघ ने हमलाकर अपना निवाला बना लिया। इसकी पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है।
फारेस्टर रामप्रसाद ने बताया कि एक सप्ताह से देवीपुर वीट के जंगल और उससे सटे खेतों में छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ी है। इससे बाघ जंगल से बाहर आ रहे हैं। शाम को बाघ ने कंपार्ट नं तीन से सटे खेत में एक गाय को दबोच लिया और उसे निवाला बना लिया। घमहाघाट के सरदारों, सुंदरपुर परबस्तनगर के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले हफ्ते कुछ लोग इन छुट्टा पशुओं को वाहनों में भरकर जंगल के किनारे छोड़ गए तभी से बाघ पशुओं को निवाला बना रहा है। वन कर्मियों का कहना है कि इन दिनों बाघों को पर्याप्त भोजन मिल रहा है। वन कर्मियों ने गांव वालों को जंगल से सटे खेतों में पालतू पशु न ले जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।