फोटो-24एलकेएच 205 और 206
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ासवारान के एक युवक का शव गांव के पास नहर के किनारे पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी दुलारे का 25 वर्षीय पुत्र चेतराम रैदास शनिवार की शाम करीब छह बजे टहलने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार वालों ने चेतराम की काफी तलाश की, किंतु कुछ पता न चल सका। रविवार की अल सुबह जब लोग खेत की तरफ जा रहे थे तो शारदा ब्रांच नहर के किनारे पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे चेतराम का शव लटकता हुआ मिला। चेतराम का शव जमीन से करीब पांच फुट ऊपर था। उसकी पैंट खिसक कर घुटनों तक आ गई थी। लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। सूचना पर पुलिस भी वहां आ गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दुलारे के दो पुत्रों में चेतराम सबसे बड़ा मजदूरी पेशा था। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है।