फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल, कारोबारी, रोजगारी सभी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
31एलकेएच 01, 02, 03
विज्ञापन



स्लग--- बैंकों की हड़ताल: कारोबारी, रोजगारी सभी बेहाल

350 करोड़ की क्लीयरिंग और 200 करोड़ का लेनदेन ठप

एटीएम से भी नहीं मिल पाया पैसा, भटकते रहे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बैंकों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इससे व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा और आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरतमंद लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते दिखे लेकिन कहीं भी रुपये नहीं मिले। महीने के अंत में हड़ताल से कारोबारियों को खासी कठिनाई हुई।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। इससे करीब 350 करोड़ की क्लीयरिंग नहीं हो सकी। 200 करोड़ से अधिक का नकद लेनदेन नहीं हो पाया। एटीएम बुधवार दोपहर में ही खाली हो गए थे। गुरुवार को एटीएम में रुपये नहीं डाले जा सके जिससे शहर के लगभग सभी एटीएम बंद रहे। सिर्फ जिला सहकारी बैंक और अर्बन कोआपरेटिव बैक के एटीएम ही चले। सहकारी बैंकों में हड़ताल भी नहीं रही।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक्स यूनियन के बैनर तले बैंक अधिकारी और कर्मचारी इलाहाबाद बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के समाने इकट्ठा हुए। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और संयोजक चंद्रशेखर मिश्र की अगुवाई में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिले की विभिन्न बैंकों के करीब 1600 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके की बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक कर्मियों ने वेतनवृद्धि के लिए वेतन बिल में दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करते हुए मांग की कि त्वरित वेतन पुनरीक्षण समझौता लागू हो। वेतन में पर्याप्त वृद्धि की जाए और अन्य सेवा शर्तों में सुधार किया जाए। स्केल सात तक के सभी अधिकारियों को वेतन पुनरीक्षण में शामिल किया जाए।
प्रदर्शन में यूपीबीयू के महामंत्री अतुल मेहरोत्रा, अध्यक्ष अमरनाथ खत्री, उपाध्यक्ष संजय बंसल, अनुराग, पंकज पुरी, गोपालजी, रूप बसंत, शैलेंद्र सिंह एके सिंह, राजीव मिश्र, पारुल शर्मा, शकुंतला श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
बांकेगंज। हड़ताल का कारोबार पर खासा प्रभाव दिखा। बैंक कर्मियों के काम पर न आने से कस्बा स्थित स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक के ताले नहीं खुले। जिसके चलते दूर-दराज क्षेत्रों से बैंकों में लेन-देन करने आए ग्राहकों को परेशानी हुई। स्टेट बैंक का एटीएम भी बंद रहा।
गोला गोकर्णनाथ। दो दिन से बैंककर्मियों की हड़ताल से नगर की स्टेट बैंक, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, एक्सिस, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया आदि बैंकों में लेन देन ठप रहा। जिससे जनता को परेशानी हुई वहीं नगर का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ।
मैलानी। बैंकों की हड़ताल के चलते यहां उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ीं। नगर की एसबीआई, इलाहाबाद बैंक शाखाओं में हड़ताल रही। एक उपभोक्ता अशफाक मंसूरी ने बताया कि उन्हें बहुत जरूरी बाहर पैसा भेजना था लेकिन हड़ताल के कारण वह पैसा नहीं भेज सके।


हड़ताल से परेशान लोग बोले
31 जीएलएपी 208
अब व्यवसाय पूर्णत: बैंकों पर आधारित है। दो दिन से हड़ताल के चलते व्यवसायिक लेन देन नहीं हो सका, जिससे व्यापार पर प्रभाव पड़ा।
- रवि गुप्ता, व्यापारी गोला।
......................
फोटो.31 जीएलएपी 209
बैंकों की हड़ताल से पब्लिक परेशान हुई है। महीने का आखिरी समय होने से नौकरी पेशा लोगों के वेतन भी नहीं मिल पाया घरेलू औैर सामाजिक जीवन प्रभावित हुआ है।
- निधि सराफ, समाजसेवी गोला।
....................
31 जीएलएपी 210
बैंक में रुपया होते हुए भी लोगों को उधार लेकर काम चलाना पड़ा, आम जन पर बैंक हड़ताल का काफी प्रभाव दिखा, क्योंकि आज कल हर प्रकार का लेनदेन लगभग बैंक पर निर्भर है।
विज्ञापन

- डॉ. पीयूष शुक्ला प्रोफेसर सीजीएनपीजी कालेज गोला।

31 जीएलएपी 211
आज का व्यवसाय जीएसटी के अंतर्गत आरटीजीएसए नेफ्ट के जरिए बैंक से लेन देन पर आधारित है। बैंककर्मियों की हड़ताल से बैंकों में काम बंद रहा। जिससे व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
- जितेंद्र गट्टानी, व्यापारी एवं समाजसेवी गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें