फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में पैनल बदले जाने से दिन भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नई बस्ती उपकेंद्र पर पैनल बदलने का काम रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जिसके चलते बिजली कटौती कर दी गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, तो अंधेरी गलियां वीरान दिखीं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र नईबस्ती में 11 केवीए के पुराने पैनल बदलने का काम रविवार को हुआ। सुबह आठ बजे से बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिसके बाद शाम चार बजे सप्लाई बहाल होनी थी लेकिन समय पर काम पूरा न होने के कारण मोहल्ला आवास विकास, काशीनगर, महाराजनगर, राजापुर, पुलिस लाइंस, सिविल लाइंस, सिकटिहा, राजाजीपुरम, शमशेर नगर, बहादुर नगर, नई बस्ती, मेन रोड, वाजपेयी कालोनी, अस्पताल रोड, खीरी टाउन, थरवरनगंज समेत एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ हरिओम पवार ने बताया कि रात तक सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें